आम जनता के लिए अलर्ट जारी

KUWAIT में आम जनता को SMS scammers के खिलाफ चेतावनी दी गई है। खासकर यह अलर्ट वाहन चालकों के लिए है। आंतरिक मंत्रालय ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आरोपियों के द्वारा लोगों को लिंक के साथ मैसेज भेजे जा रहे हैं।

आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि लोगों को यातायात जुर्माना भरने के लिए एक लिंक भेजा जा रहा है। मैसेज में यह लिखा है कि अगर वह समय पर अपना जुर्माना नहीं भरेंगे तो उनका जुर्माना काफी बढ़ जाएगा जिसे आगे चुकाने में कई तरह की परेशानी हो सकती है।

मंत्रालय कभी भी नहीं करता है मैसेज

यह साफ साफ कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति अपना जुर्माना नहीं चुकाता है तो उसे किसी भी प्रकार का मैसेज नहीं किया जाता है। आरोपी आंतरिक मंत्रालय के वेबसाईट का इस्तेमाल कर लोगों के साथ ठगी की कोशिश कर रहे हैं। मंत्रालय केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी कि Sahel application पर ही यातायात उल्लंघन का मैसेज देता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>