एक नजर पूरी खबर 

  • कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए मौजूदा कोरोना के आंकड़े
  • 24 घंटे में सामने आये 865 नए कोरोना केस
  • एक की मौत के साथ 626 लोगों ने की घर वापसी

कुवैत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कुवैत में 31 देशों के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। वही 24 घंटे के मौजूदा आंकड़े पेश करते हुए कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटे में 865 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरना संक्रमितो का आंकड़ा 88243 हो गया है।

Image

वही कोरोना से 24 घंटे में होने वाली मौत के आंकड़ों की बात करते हुए हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है, जिसके साथ देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 537 हो गई।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 626 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। इसके साथ कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 79417 हो गया है।

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।