KUWAIT में अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है और जांच अभियान की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा बड़े स्तर पर ट्रैफिक अभियान की शुरुआत की गई है जिसकी मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

कई मंत्रालयों के साथ मिलकर शुरू किया गया है अभियान

बताया गया है कि आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जनरल सिक्योरिटी सेक्टर, ट्रैफिक एंड ऑपरेशन सेक्टर, प्राइवेट सिक्योरिटी सेक्टर के साथ मिलकर इस अभियान को शुरू किया गया है। इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा हजार से अधिक उल्लंघन दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कुल 1638 उल्लंघन दर्ज किया है। रेजिडेंसी और लेबर लॉ के उल्लंघन में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 ऐसे आरोपियों के बारे में पता चला है जिनके पास आइडेंटिटी नहीं थी। सभी लोगों से अपील की गई कि उन्हें किसी भी हालत में इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए। रहने और काम करने के लिए उनके पास रेजिडेंसी और लेबर वीजा होना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>