कुवैत में अब सड़कों और रास्तों को ढूंढने का तरीका बदलने वाला है। सरकार ने फैसला किया है कि सड़कों के नाम हटाकर उनकी जगह नंबर दिए जाएंगे। यह कदम शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे अब रास्तों की पहचान नंबरों से होगी।

🚨: बांग्लादेश में कुदरत का कहर, बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, खुले खेतों में काम कर रहे किसान हुए शिकार

कितनी सड़कों के नाम बदले जाएंगे और क्या रहेगा नियम?

कुवैत नगरपालिका ने कैबिनेट रेजोल्यूशन नंबर 666 और 2025 के तहत यह प्रक्रिया शुरू की है। इस बड़े बदलाव के तहत कुल 591 मुख्य और आंतरिक सड़कों के नाम हटाए जाएंगे और उन्हें नंबर दिए जाएंगे। हालांकि, सभी सड़कों के नाम नहीं बदल रहे हैं। 66 सड़कों के मौजूदा नाम पहले की तरह ही रहेंगे, जबकि केवल 3 सड़कों के नामों में बदलाव किया जाएगा।

जगह और रास्तों के नाम रखने के लिए क्या है नई पॉलिसी?

राज्य मंत्री Abdul Latif Al-Mishari ने नगर परिषद के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नई नीति के अनुसार अब शहर, उपनगर और इलाकों के नाम किसी आम व्यक्ति के नाम पर नहीं रखे जाएंगे। इसका अपवाद केवल उन लोगों के लिए है जिन्होंने कुवैत में अमीर या क्राउन प्रिंस का पद संभाला हो। यह फैसला पिछले साल नवंबर में जारी हुए एक मंत्रीस्तरीय आदेश के बाद लागू किया गया है।