कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने देश की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सुरक्षा बलों ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर पर देश में तोड़फोड़ और साजिश रचने की योजना बना रहे थे। मंत्रालय के अनुसार इन लोगों का संबंध प्रतिबंधित संगठन Hezbollah से है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 14 कुवैती नागरिक और 2 लेबनानी मूल के निवासी शामिल हैं।

ℹ️: Saudi Arabia News: सऊदी अरब ने मार गिराए ईरान के 64 ड्रोन, अब Tawakkalna App पर देना होगा संदिग्ध वस्तुओं का अपडेट

छापेमारी के दौरान कौन से सामान हुए बरामद?

पब्लिक प्रोसिक्यूशन से अनुमति मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके पास से खतरनाक उपकरण और हथियार मिले हैं। बरामद किए गए सामानों की सूची इस प्रकार है:

  • भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद
  • ड्रोन और देश के नक्शे
  • एन्क्रिप्टेड डिवाइस और मोर्स कोड उपकरण
  • नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी
  • आतंकवादी संगठन के झंडे और तस्वीरें

कुवैत सरकार की इस पर क्या है प्रतिक्रिया?

कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि देश की सुरक्षा सबसे ऊपर है और इससे किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होगा। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की सुरक्षा एक रेड लाइन है। किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि या सहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के लिए पब्लिक प्रोसिक्यूशन के हवाले किया जाएगा।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.