Kuwait के Shuwaikh इलाके में बुधवार सुबह अचानक बिजली चली गई, जिससे वहां रहने वाले लोगों और कारोबारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या खासतौर पर Block 6 में देखी गई। Ministry of Electricity, Water and Renewable Energy ने इस बात की पुष्टि की है कि तकनीकी खराबी की वजह से बिजली सप्लाई ठप हुई।

🚨: Japan Naval Update: होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसेना भेजने पर विचार कर रहा जापान, तेल की सप्लाई बचाने के लिए लिया फैसला

मंत्रालय के मुताबिक, Shuwaikh (A) मुख्य सबस्टेशन में लगे तीन 33 kV ट्रांसफार्मर अचानक काम करना बंद कर गए। इस खराबी की मुख्य वजह देश में बढ़ती भीषण गर्मी और बिजली का ज्यादा लोड होना बताया गया है। जब तापमान बढ़ता है, तो पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे इस तरह के तकनीकी फॉल्ट होते हैं।

बिजली बहाल करने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। टीमें सबस्टेशन में काम कर रही हैं ताकि प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की जा सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.