कुवैत के St. Mark’s Coptic Orthodox Cathedral में शनिवार शाम को ईस्टर मास का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश की सुरक्षा और स्थिरता के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। यह पूरा आयोजन गहरी आस्था और उम्मीद के माहौल में संपन्न हुआ।

ईस्टर सर्विस के लिए क्या नियम थे

चर्च ने इस बार की ईस्टर सर्विस में केवल पादरियों और चर्च स्टाफ को ही शामिल किया। आम लोगों और मेहमानों को इस कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं दी गई। चर्च प्रशासन ने बताया कि मौजूदा हालातों और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

फादर बिशॉय ने देश की शांति के लिए की प्रार्थना

फादर Bigoul Anba Bishoy ने बताया कि इस साल का जश्न क्षेत्र की नाजुक परिस्थितियों के बीच मनाया गया। उन्होंने कहा कि कुवैत ने हमेशा अपने नेतृत्व की बुद्धिमानी और सहिष्णुता के कारण मुश्किलों को पार किया है। उन्होंने ईश्वर से कुवैत की सुरक्षा और शांति बनाए रखने की दुआ की।

कुवैत के नेतृत्व का जताया आभार

फादर बिशॉय ने His Highness the Amir Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al-Sabah और Crown Prince Sheikh Sabah Khaled Al-Hamad Al-Sabah के प्रति आभार जताया। उन्होंने कुवैत सरकार द्वारा भाईचारे और सहनशीलता को बढ़ावा देने के लिए उनका धन्यवाद किया।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.