KUWAIT में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि कई ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें आरोपी विजिट वीजा पर ही कुवैत चले आते हैं और बाद में Exit नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ जरुरी बातों का खयाल रखना चाहिए वरना गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीजा एक्सपायर होने से पहले करना होगा Exit

इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई प्रवासी कुवैत में जा रहे हैं तो उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वीजा एक्सपायर होने के पहले ही एग्जिट करना है। इसके अलावा अगर वीजा एक्सपायर हो जाता है तो नियमों के आधार पर वीजा रिन्यू करना भी जरूरी होगा।

Visa रिन्यूअल न करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही जरूर की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करना किसी भी प्रवासी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आरोपी को जेल की सजा हो सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>