10,000 से अधिक प्रवासी कामगारों का वर्क परमिट रद्द कर दिया जाएगा

Arabian Business की एक रिपोर्ट के अनुसार कुवैत में 10,000 से अधिक प्रवासी कामगारों का वर्क परमिट रद्द कर दिया जाएगा। दरअसल, यह सारे परमिट Public Authority for Manpower (PAM) से पंजीकृत हैं लेकिन वैध नहीं हैं जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। इन सारे वर्क परमिट को रद्द करने की प्रक्रिया ईद के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगी।

क्यों किया जा रहा है वर्क परमिट रद्द?

मंत्रालय ने अपनी जांच में पाया है कि सारी वर्क परमिट अवैध है जिसके कारण रद्द करने का फैसला लिया गया है। अथॉरिटी यह फैसला वर्क परमिट प्रोसीजर के article 35 के आधार पर ले रही है जिसमें उन सभी काम कारों के वर्क परमिट को रद्द करने की अनुमति दी गई है जो कुवैत से बाहर 6 महीने से अधिक के लिए रह चुके हैं। वर्क परमिट रद्द करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक चलेगी।

हालांकि इस नियम में General Department of Residency के द्वारा छूट भी दी जाती है।

कामगारों की छंटनी?

एक तरह से इसे कामगारों की छंटनी के तौर पर देखा जा सकता है। उन प्रवासी कामगारों की छंटनी की कोशिश की जा रही है जिनकी मार्केट में जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया के पहले चरण में करीब 2,500 वर्क परमिट को रद्द किया गया है।

मैन पावर नहीं है बात साफ-साफ कह दी है कि अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से वर्क परमिट लेने का जिम्मेदार पाया जाता है तो उसे वर्क परमिट जारी नहीं किया जाएगा। जिसके पास वर्क परमिट नहीं होगा उसे अवैध निवासी के तौर पर देखा जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>