कुवैत में अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। यातायात अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि ऐसे कहीं मामले सामने आते हैं जिनमें वाहन चालकों के द्वारा कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जाता है। उन सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय की सिक्योरिटी मीडिया डिपार्टमेंट के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपियों के खिलाफ 4122 उल्लंघन दर्ज किए गए हैं।

नहीं लगाया था सीट बेल्ट

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में यह जानकारी मिली है कि आरोपी वाहन चालकों के द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाया गया था और वाहन चलाते समय उनके द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा था। 12 से 15 दिसंबर के बीच महज चार दिनों के अंदर ही आरोपियों के खिलाफ 4122 उल्लंघन दर्ज किए गए हैं।

मंत्रालय ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि उन्हें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। अगर वह यातायात नियमों का पालन करेंगे तो अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे। रोड पर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>