अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही

KUWAIT में लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इसी तरह के एक मामले में लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालकर वाहन चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही से वाहन चलाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सड़क पर वाहन चालकों को अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखना चाहिए।

बताते चलें कि यह हादसा Taima इलाके में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही एक पुलिस पेट्रोल को भेजा गया। फिर उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लापरवाही से वाहन चला रहा था आरोपी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी प्रवासी लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने अपने साथ साथ दूसरों की भी जान को खतरे में डाल दिया था। आरोपी को Jahra Traffic Police भेज दिया गया है। खासकर बारिश के समय में वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>