Kuwait में प्रवेश के लिए नया नियम  

KUWAIT में गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि Kuwait Visa app के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की है। इसकी मदद से प्रवासियों को प्रेपावेश के पहले वीजा स्टेटस को वेरिफाई किया जायेगा। कहा गया है कि अभी फिलहाल एंट्री प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी जब तक कि ऐप लांच नहीं हो जाता है।

ऐप पर बिना वेरिफिकेशन के नहीं मिलेगी एंट्री

लेकिन ध्यान रहे कि इसके बाद इसी ऐप से वेरिफिकेशन किया जायेगा और अगर जांच में वेरिफाई नहीं होगा तो प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी कि कुवैत में प्रवेश के लिए इस ऐप से वेरिफिकेशन करना होगा। इसकी मदद से आसानी से वीजा की वैधता की जांच किया जायेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस ऐप की मदद से कई क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी आसानी से मिल जायेगी और उन्हें समय पर पकड़ा जाएगा।

फ्रॉड में आएगी कमी 

अलग अलग मंत्रालय की मदद से नियमों के पालन की कोशिश कीजा रही है। इसकी मदद से आसानी से यात्रियों का डाटा वेरिफाई किया जा सकेगा। इससे अवैध प्रवेश या पुलिस को धोका देने वाले लोगों की पहचान हो सकेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>