पूरी खबर एक नजर,

  • प्रवासियों के फैमिली विजिट वीजा को जारी करना जल्द शुरू किया जाएगा
  • आंतरिक मंत्रालय अगले महीने से वीजा करेगा जारी

प्रवासियों के फैमिली विजिट वीजा को जारी करना जल्द शुरू किया जाएगा

ऐसा माना जा रहा है कि कुवैत अगले महीने से प्रवासियों के फैमिली विजिट वीजा को जारी करना शुरू कर देगा। फिलहाल कुवैत ने कोरोना वायरस से जुड़े कई नियमों में ढील दी है।

बताते चलें कि करीब 2 वर्षों से इस तरह के वीजा को जारी करने पर रोक लगी हुई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो आंतरिक मंत्रालय के द्वारा अगले महीने 8 मई से इस वीजा को जारी करना शुरू कर दिया जाएगा।

इस वीजा को लेकर पहले की तरह ही नियम सख्त

ध्यान देने वाली बात यह होगी कि इस वीजा को लेकर पहले की तरह ही नियम सख्त है। सिर्फ उन्हीं प्रवासियों को अपने परिवार को लाने की अनुमति होगी जिनके पास मासिक आय की सुविधा उपलब्ध है।