KUWAIT : Visit Visa पर काम कर रहे प्रवासियों की खैर नहीं, जांच के बाद की जाएगी गिरफ्तारी

Satyam Kumari27 March 20251 min read0 viewsKuwait

कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। मंत्रालय के द्वारा वीजा से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर इन आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। विदेश में रहने के लिए किसी भी व्यक्ति के पास प्रॉपर वीजा होना जरूरी है।

अलग-अलग तरह का होता है वीजा

बताते चलें कि यह वीजा अलग-अलग तरह का होता है जैसे कि रेजिडेंस विजा, गोल्डन वीजा, विजिट वीजा आदि। अगर कोई व्यक्ति कुछ समय के लिए ही यात्रा करना चाहता है तो वह विजिट वीजा लेकर कुवैत में एंट्री करता है। विजिट वीजा पर उस प्रवासी को काम करने की अनुमति नहीं मिलती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि आरोपी विजिट वीजा पर ही काम करना शुरू कर देते हैं जो कि अवैध है।

काम करने के लिए वर्क वीजा का होना जरूरी है। अगर किसी कामगार के पास वर्क वीजा नहीं रहता है तो उसे काम करने की अनुमति नहीं होती है। अलग-अलग स्थान पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच की जाती है ताकि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment