कुवैत में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और स्थानीय नागरिकों के लिए मौसम को लेकर एक जरूरी खबर है। कुवैत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार शाम से सोमवार देर रात तक देश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की जानकारी दी है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाएं भी चलेंगी जिससे बाहर काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ℹ️: Hormuz Strait Crisis: अमेरिका के बुलावे पर जापान-फ्रांस ने किया किनारा, ईरान ने भारत के LPG जहाजों को दी खास छूट

जानिए कब से कब तक खराब रहेगा मौसम

कुवैत मौसम विज्ञान विभाग के कार्यवाहक निदेशक धरार अल-अली ने कुवैत न्यूज़ एजेंसी को बताया कि मौसम के नक्शे बादलों की बढ़ती आवाजाही दिखा रहे हैं। इस बदलाव का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा।

  • 14 मार्च की शाम से लेकर 16 मार्च की रात तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।
  • रविवार 15 मार्च की सुबह से बारिश और बादलों का असर सबसे ज्यादा रहेगा।
  • इस दौरान गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ समय के लिए देखने की क्षमता (विजिबिलिटी) कम होने की संभावना है।
  • मंगलवार 17 मार्च की सुबह से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

खराब मौसम को देखते हुए कुवैत प्रशासन ने आम लोगों और गाड़ी चलाने वालों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

  • समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठने का खतरा है इसलिए जब तक मौसम ठीक न हो जाए तब तक समुद्री गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
  • बारिश के कारण सड़कें गीली रहेंगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल सकती है।
  • सड़कों पर गाड़ी चलाते समय आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तेज रफ्तार से बचें।
  • बाहर निकलने से पहले लोग मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लाइव अपडेट जरूर चेक करें।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.