Kuwait में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 23 अप्रैल से देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। यह सिलसिला कल और तेज होगा और रविवार सुबह तक रुक-रुक कर चलता रहेगा। ऐसे में ऑफिस जाने वालों और प्रवासियों को सावधानी बरतनी होगी।

🗞️: IAF ने हवा में गिराई पाकिस्तानी मिसाइल, दिल्ली को बनाना चाहते थे निशाना, Operation Sindoor का बड़ा खुलासा

बारिश का समय और Forecast क्या है?

Kuwait Meteorology Department के मुताबिक आज यानी 23 अप्रैल को दिन में मौसम गर्म और रात में हल्का ठंडा रहेगा। कल 24 अप्रैल को बारिश और तेज होने की उम्मीद है, जिससे मौसम काफी अस्थिर हो सकता है। यह बारिश रविवार 26 अप्रैल की सुबह तक बीच-बीच में होती रहेगी।

सड़कों पर पानी और बाढ़ का खतरा

शनिवार 25 अप्रैल को कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इससे सड़कों पर पानी जमा हो सकता है और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। खासतौर पर भारतीय प्रवासियों को ट्रैफिक और ड्राइविंग के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

हवा और रविवार के मौसम का हाल

इस दौरान हवाओं की रफ्तार बदलती रहेगी और कभी-कभी तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार 26 अप्रैल तक बारिश के आसार कम हो जाएंगे और मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। कुछ इलाकों में 10 से 15 प्रतिशत बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com