एक साथ दो नौकरी की अनुमति

कुवैती गवर्नमेंट एजेंसी ने बताया है कि नागरिकों को एक साथ दो नौकरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दिया है। एजेंसी का कहना है कि इस तरह कुवैती नागरिकों को अधिक से अधिक जॉब प्रदान किया जा सकेगा।

कहा गया है कि Civil Service Commission, के द्वारा प्रस्तावित इस नियम को Civil Service Council ने मंजूरी दे दी है। कहा गया है कि कुवैती नागरिक जो सरकारी विभागों में काम करते हैं वह प्राइवेट दफ्तरों में भी काम कर सकते हैं।

बढ़ेगा इनकम 

इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक ऐसे कुवैती जिन्हें पेंशन मिलता है वह भी काम कर सकते हैं लेकिन उन्हें अपनी सुरक्षा इंश्योरेंस अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी। इस कानून की मदद से कुवैती आसानी से अपना इनकम बढ़ा सकेंगे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।