कामगारों की संख्या में देखने को मिली बढ़ोतरी

कुवैत में काम करने वाले कामगारों की संख्या मिलियंस में पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2023 के पहले 7 महीना में घरेलू सहित वर्कफोर्स की संख्या 3 million पहुंच गई है। यह बताया गया है कि दिसंबर 2022 में इन कामगारों की संख्या 2.79 million थी।

बताते चलें कि 2023 के पहले 7 महीने में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर कंपनियों में कामगारों की संख्या 39,000 तक बढ़ी है। वही 2030 जुलाई के अंत तक कुवैती कामगारों की संख्या 450,000 बढ़ी है।

प्रवासियों की संख्या में तेजी से देखने को मिली बढ़ोतरी

कर्मचारियों की बढ़ी संख्या में 94 फीसदी प्रवासी हैं। कुवैती वर्कफॉर्स में 30 फीसदी भारतीय कामगार हैं। कुवैत में करीब 877,000 भारतीय महिला और पुरुष काम करते हैं।

कामगारों की रक्षा के लिए बनाया गया है कानून

कुवैत में बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार काम करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके साथ-साथ नियोक्ताओं के अधिकारियों की रक्षा के लिए लेबर कानून बनाया गया है। इस कानून की मदद से कामगारों सहित नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जाती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>