KUWAIT : अब दोहरी नागरिकता वाले यात्रियों की खैर नहीं, बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंटिंग से तुरंत होगी पहचान और किया जायेगा रद्द

Satyam Kumari27 May 20241 min read0 viewsKuwait

यात्रियों के लिए बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है

कुवैत में यात्रियों के लिए बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसकी मदद से उन्हें प्रदान की जा रही हैं और उनके टाईम में भी बचत होती है। अब इसमें एक और नई तकनीक जोड़ी जाएगी जिसकी मदद से दोहरी नागरिकता वाले आरोपियों की पहचान तुरंत की जा सकेगी। इसकी मदद से Gulf Cooperation Council वाले केसेज में दोहरी नागरिकता वाले मामलों की तुरंत पहचान हो सकेगी।

कई आरोपी फर्जी डॉक्युमेंट का इस्तेमाल कर करते हैं प्रवेश की कोशिश

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कई आरोपी ऐसे होते हैं जो अलग-अलग आइडेंटिटी और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके आवागमन की कोशिश करते हैं। यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को दूसरी नागरिकता के साथ गिरफ्तार किया जाता है तो उसकी कुवैती नागरिकता को तुरंत आधिकारिक तौर पर रद्द किया जा सकेगा।

कुवैत और सऊदी के बीच बायोमेट्रिक लिंकिंग शुरू कर दी गई है और जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। अक्सर फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ यात्रा करने वाले मामले सामने आते हैं और तमाम चेतावनी के बावजूद आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आते हैं। उनके खिलाफ यह कार्यवाही जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment