KUWAIT : अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों के लिए जांच शुरू, VISA नियम का उल्लंघन पड़ा भारी

Satyam Kumari8 February 20251 min read0 viewsKuwait

KUWAIT में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा कई इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गलत तरीके से काम कर रहे हैं प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

सुरक्षा अधिकारियों ने शुरू की जांच

दरअसल कुवैत में अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ी है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बड़े स्तर पर इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। लेबर, रेजिडेंसी या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

यह जरूरी है कि अगर कोई प्रवासी कुवैत में रह रहा है तो वह सभी नियमों का पालन करें। ऐसा न करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रवासी का वीजा अगर एक्सपायर हो जाता है तो उसे तुरंत ही अपडेट करना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment