KUWAIT के बिल्डिंग में भयानक आग के 50 पीड़ितों के परिजनों के लिए सरकार ने की Rs 12.5 लाख के मुवावजे की घोषणा

Satyam Kumari19 June 20241 min read0 viewsKuwait

Mangaf building में हुआ भयानक हादसा

KUWAIT के Ahmadi Governorate के Mangaf building में हुए भयानक हादसे में करीब 50 लोगों की मृत्यु हो गई थी जिसमें 46 भारतीय नागरिक शामिल थे। इस दुखद घटना के बाद अब कुवैती सरकार के द्वारा सभी पीड़ितों के परिजनों को मदद का आश्वासन किया गया है। सभी के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है।

USD 15,000 का दिया जाएगा मुआवजा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी 50 पीड़ितों के परिजनों को $15,000 का मुआवजा दिया जाएगा। यानी कि पीड़ितों के परिजनों को कुवैती सरकार के द्वारा Rs 12.5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

इस बात की जानकारी दी गई है कि सभी फंड को संबंधित पीड़ितों की दूतावास को भेज दिया जाएगा जहां से फिर उसे पीड़ितों के परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। इस मामले में जांच चल रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी को कड़ी सजा मिले। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। 

Share:

Comments

Leave a comment