KUWAIT : गलत तरीके से फंड इकठ्ठा करना पड़ा भारी, दो प्रवासी किए गए गिरफ्तार

Satyam Kumari25 April 20251 min read0 viewsKuwait

KUWAIT में गलत तरीके से फंड इकठ्ठा करने के आरोप में दो प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है। दरअसल फंड इकठ्ठा करने के लिए सरकार के द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करना जरूरी है। लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे कई लोगों के बारे में जानकारी मिलती है जो अवैध तरीके से फंड इकठ्ठा करते हैं।

सूडान के दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि गलत तरीके से फंड इकट्ठा करने के आरोप में सूडान की दो प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जांच अभियान जनरल डिपार्मेंट आफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के द्वारा किया गया है। इस मामले में जानकारी मिलने के बाद तुरंत अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के पास भारी मात्रा में ड्रग भी बरामद किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। लोगों से अपील की गई है कि उन्हें नियमों का पालन जरूर करना चाहिए अगर वैसा नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment