KUWAIT : गलत तरीके से बेसिक पदार्थ की बढ़ाने वालों पर शिकंजा, लॉन्च किया जाएगा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

Satyam Kumari23 February 20251 min read0 viewsKuwait

रमजान सहित त्योहारों के समय दुकानदारों के द्वारा गलत तरीके से कई बेसिक सामान की कीमत को बढ़ा दिया जाता है। इस दौरान ग्राहकों से अधिक पैसे वसूले जाते हैं। वाणिज्य मंत्रालय के द्वारा इस संबंध में नई जानकारी देते हुए कहा गया है कि एक ऐसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को लांच किया जाएगा जिससे सब बात की सही कीमतों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

जरूरत से अधिक नहीं बढ़ा पाएंगे सामान की कीमत

कई बार दुकानों या मॉल में सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लॉन्च हो जाने के बाद कीमतों के बारे में सही जानकारी मिल सके और इस तरह से ठगी करने वालों पर शिकंजा कसेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को वर्ष 2024 से लेकर 2025 के बीच ही लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस की मदद से सामान की असली कीमत का पता लगाया जा सकेगा। कोऑपरेटिव संस्थान के साथ मिलकर यह काम किया जाएगा और उन्हीं के द्वारा प्रोडक्ट्स की कीमतों को अपडेट किया जाएगा। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमत जरूरत से अधिक ना बढ़े।

Share:

Comments

Leave a comment