KUWAIT : प्रवासियों के लिए Visa संबंधित नियमों को किया जाएगा सख्त, 5 जनवरी से नए जुर्माने के साथ लागू नई गाइडलाईन

Satyam Kumari30 December 20241 min read1 viewsKuwait

KUWAIT में प्रवासियों के लिए नए वीजा नियमों की जानकारी दी गई है जिसमें बताया गया है कि विजिट वीजा नियम उल्लंघन करने वालों के लिए नया नियम जल्द ही लागू होने वाला है। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा बताया गया है कि 5 जनवरी से रेजिडेंसी वीजा से संबंधित नए नियम लागू किए जाएंगे।

Visa उल्लंघन पर कितना लगाया जाएगा जुर्माना?

बताया गया है कि वर्क वीजा से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपी प्रवासी पर अधिकतम 1200 दिनार का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं विजिट वीजा पर नियम उल्लंघन करने वाले आरोपी पर प्रति दिन 10 दिनार का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं अधिकतम 2 हज़ार दिनार का जुर्माना लगाया जाएगा।

घरेलू कामगारों की बात करें तो उन्हें टेंपरेरी नोटिस या डिपार्टियर वायलेशन पर प्रति दिन 2 दिनार का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं इनपर अधिकतम 600 दिनार का जुर्माना लगाया जाएगा। जो भी व्यक्ति ओवरस्टे करते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 5 जनवरी से आरोपियों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment