KUWAIT : प्रवासियों के शादी के लिए भी हुए सख्त नियम, अनिवार्य किया गया मेडिकल एग्जामिनेशन

Satyam Kumari9 February 20251 min read0 viewsKuwait

KUWAIT में रहने वाले प्रवासियों को नए नियमों की जानकारी होनी चाहिए। कुवैत स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा शादी को लेकर नए नियमों की जानकारी पेश की गई है। कहा गया है कि अगर कोई प्रवासी कुवैत में शादी करना चाहते हैं तो उन्हें pre-marital medical examinations कराना होगा।

प्रवासियों को नए नियमों की जानकारी दी गई

बताते चलें कि शादी के पहले कुवैती नागरिकों को pre-marital medical examinations अनिवार्य रूप से कराना होता है। इसलिए शादी की प्लानिंग कर रहे लोगों को इस बात का ख्याल रखना होगा। स्वास्थ्य मंत्री Dr Ahmed Al Ahmedi ने इस बात की जानकारी दी है कि कुवैत में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस नियम का पालन अनिवार्य होगा।

पब्लिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यह नियम 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। यह नियम सभी नागरिकता के प्रवासियों पर लागू होगा और शादी के पहले कपल को इस नियम का पालन जरूरी होगा। इस मेडिकल चेकअप के जरिए कई बीमारियों का पता लगाया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment