KUWAIT : बस और ट्रक में हुई भयानक टक्कर, एयरपोर्ट रोड पर हादसे में यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

Satyam Kumari21 April 20241 min read0 viewsKuwait

कुवैत में ट्रैफिक हादसा

कुवैत में हादसे की जानकारी मिली है। अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि शनिवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। यह हादसा एयरपोर्ट रोड पर हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही फायर फाइटिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल करने में लग गई।

कई लोग घायल भी हुए हैं

बताते चलें कि इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल इमरजेंसी डिपार्टमेंट पहुंचा दिया गया है। वहां पर उनका इलाज़ चल रहा है।

वाहन चालकों को करना होगा नियमों का पालन

अधिकारियों के द्वारा यह सुझाव दिया गया है कि उन्हें हर तरह के नियमों का पालन करना चाहिए। किसी भी तरह से नियमों का उल्लंघन आपके लिए भारी पड़ सकता है। सड़क पर अपने साथ साथ दूसरों का भी ख्याल रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नियम उल्लंघन से हादसे की संभावना बनी रहती है।

 

 

 

Share:

Comments

Leave a comment