KUWAIT : बिना परमिट के रेस में शामिल होने और यातायात उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही, 22 अप्रैल से लागू

Satyam Kumari2 April 20251 min read0 viewsKuwait

कुवैत में लापरवाही से वाहन चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आंतरिक मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि नया नियम जल्द ही 22 अप्रैल से लागू होने वाला है जिसके अनुसार यातायात नियमों को और भी सख्त कर दिया गया है।

पुलिस तुरंत आरोपी को कर लेगी गिरफ्तार

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा यह कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति गलती करता है तो उसे पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर लेगी। अगर कोई वाहन चालक ऐसा हादसा करता है जिसमें किसी की जान चली जाती है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बिना परमिट की रेस में शामिल होने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। वाहन चालकों को 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक पर वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा रेड लाइट को क्रॉस करने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिस काम के लिए कामगार को वाहन दिया गया है कामगार को उसी काम के लिए वाहन का इस्तेमाल करना होगा। बिना परमिट के यात्रियों को ट्रांसपोर्ट करने पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment