KUWAIT : मस्जिद में चोरी करने वाले आरोपी का वीडियो हुआ वायरल, गिरफ्तारी के बाद डिपोर्ट का लिया गया फैसला

Satyam Kumari10 June 20241 min read0 viewsKuwait

प्रवासी के खिलाफ की गई कार्यवाही

कुवैती अधिकारियों के द्वारा एक प्रवासी के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस आरोपी पर Salmiya area के एक मस्जिद से जूते चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट के साथ मिलकर आरोपी की पहचान के बाद उसे गिरफ्तार किया है।

पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने

इस फैमिली में यह जानकारी दी गई है कि पहले भी आरोपी पर इस तरह के मामले दर्ज है। उसने कई बार चोरी करने की कोशिश की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे डिपोर्ट करने का फैसला लिया गया है।

आरोपी का वीडियो भी हो रहा है वायरल

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस मामले में आरोपी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उसे चोरी करते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे फुटेज में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आरोपी जूते चुरा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment