KUWAIT : रेजिडेंस और लेबर कार्ड अपडेट करना अनिवार्य, चेकिंग के बाद कई आरोपी गिरफ्तार

Satyam Kumari22 January 20251 min read0 viewsKuwait

कुवैत में बिना वीजा के ही रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी कोई प्रवासियों के बारे में जानकारी मिली है जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और वीजा अपडेट टाइम पर नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि प्रवासी वीजा अपडेट करें इसके बाद ही उन्हें कुवैत में रहने की अनुमति होगी।

अलग-अलग इलाकों में की जा रही है जांच

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है की आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जा रही है और वीजा और लेबर नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

वीजा एक्सपायर होने के पहले ही करना होगा प्रस्थान

इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपियों को वीजा एक्सपायर होने के पहले ही प्रस्थान करना होगा। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किए जाएंगे और उन्हें जेल की भी सजा हो सकती है। आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और डिपोर्ट भी किया जा सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment