KUWAIT : सीट बेल्ट नियम का करें सख्ती से पालन, 252 कैमरा लगाए गए, चेकिंग कर दी जाएगी सजा

Satyam Kumari15 January 20251 min read0 viewsKuwait

KUWAIT में अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वर्ष 2024 में 19 लाख से अधिक यातायात उल्लंघन दर्ज किया गया है। नियम उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ अधिकारी की गई है।

ट्रैफिक जागरूकता लेक्चर के दौरान दी गई है जानकारी

बताते चले कि ट्रैफिक जागरूकता लेक्चर के दौरान यह जानकारी दी गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि वर्ष 2024 में गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के दौरान 284 लोगों की जान चली गई है। वहीं 152367 आरोपियों को सीट बेल्ट न पहनने का आरोप है। इसके अलावा लाखों वाहन चालकों को शोर मचाने का आरोप है। आरोपी वाहन चालकों के द्वारा कई तरह के यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया है।

252 कैमरा लगाया गया

सभी वाहन चालकों को जागरूक किया गया है और उन्हें कहा गया है कि सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अलग अलग इलाकों में 252 कैमरा लगाए गए हैं।

 

Share:

Comments

Leave a comment