प्रवासियों के साथ लूटपाट की घटना
KUWAIT में प्रवासियों के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक कुवैती नागरिक डिटेक्टिव का वेश बनाकर कई लोगों को लूट चुका है। आरोपी ऐसे प्रवासियों को अपना निशाना बनाता था जो पुलिस से डरते थे। बाद में वो पीड़ित प्रवासियों के साथ लूटपाट करता था।
GulfHindi Email Newsletter.
प्रवासियों ने दर्ज कराई थी शिकायत
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक कई लोगों ने लूटपाट की घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। लोगों ने बताया कि आरोपी डिटेक्टिव बनकर उनपर हमला करता था। इसके बाद उनके पैसे और मोबाइल लेकर भाग जाता था। आरोपी को maidan hawally इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि इस मामले में प्रवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी और कहा था कि उनके साथ लूटपाट की घटना हुई है। बाद में प्रवासियों ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी कार्यवाही के लिए आरोपी को लोक अभियोजन भेज दिया गया है।