अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कुवैती छात्र की लूटपाट के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान 27 साल के Saeed Ali Al Tabtabai के रूप में हुई है। 10 जून 2026 को उन्हें उनकी कार के अंदर मृत पाया गया था। उनके शरीर पर चाकू के कई गहरे जख्म थे। जांच में पता चला कि हमलावर ने उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की थी, जो अब तक बरामद नहीं हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

शार्लोट-मेकलेनबर्ग पुलिस (CMPD) की जांच में कुछ अहम बातें सामने आई हैं। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, Saeed Ali Al Tabtabai ने तड़के करीब 3:50 बजे एक होटल Econo Lodge से David Lawrence नाम के व्यक्ति को अपनी गाड़ी में बैठाया था।

इसके बाद सुबह 8:44 बजे उसी व्यक्ति को एक सफेद बॉक्स ट्रक में होटल लौटते देखा गया। उसके कपड़े खून से सने थे और हाथ पर तौलिया लिपटा हुआ था। रिंग कैमरा फुटेज में सुबह 4:41 बजे कार का अलार्म बजने और एक व्यक्ति को वहां से जाते हुए देखा गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी

गस्तोनिया पुलिस विभाग ने फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर और टैटू की पहचान के जरिए 51 साल के David Lawrence को ढूँढ निकाला। पुलिस ने उसे 18 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या और खतरनाक हथियार से लूटपाट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है और कोर्ट में पेशी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.