अमेरिका के North Carolina में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहाँ पढ़ाई कर रहे 27 साल के कुवैती छात्र Saeed Ali Al-Tabtabai की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 51 साल के David Laivett Lawrence को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस जांच में पता चला है कि यह घटना 10 जून को हुई थी. आरोपी David Laivett Lawrence ने छात्र का मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की और इस दौरान चाकू जैसे हथियार का इस्तेमाल किया. जब तक इमरजेंसी मेडिकल टीम मौके पर पहुँची, छात्र की जान जा चुकी थी.

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

कोर्ट में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि Saeed Ali Al-Tabtabai की गाड़ी दो पेट्रोल पंपों और एक होटल पर रुकी थी. फुटेज से पता चला कि छात्र ने Lawrence को Econo Lodge से अपनी गाड़ी में बैठाया था और बाद में एक पेट्रोल पंप पर Lawrence ने सिगरेट खरीदी थी.

घटना वाली जगह पर लगे Ring कैमरा में सुबह करीब 4:41 बजे कार का अलार्म बजने की आवाज़ सुनाई दी. फुटेज में एक व्यक्ति को मौके से दूर जाते हुए देखा गया. Gastonia Police ने फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से आरोपी की पहचान की.

North Carolina के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और हथियार के साथ लूटपाट का केस चलाया जा रहा है. आरोपी को 20 जून 2026 को सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया जाना था. पुलिस और प्रशासन इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.