प्रवासियों की जगह नागरिकों को मिलेगी नौकरी

“Kuwaitisation” के तहत कुवैत में प्रवासी कामगारों के स्थान पर ज्यादा से ज्यादा कुवैती नागरिकों को नौकरी देने की कोशिश की जा रही है और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक और नया कदम उठाया जाएगा।

नया प्लेटफॉर्म किया जायेगा लॉन्च

कुवैत में नागरिकों के लिए अधिक संख्या में जॉब देने की कोशिश की जा रही है। इस बाबत एक अपडेट निकल कर आ रही है जिसके मुताबिक कुवैत लेबर अधिकारियों ने कहा है कि प्राइवेट सेक्टर में जॉब तलाश कर रहे नागरिकों के लिए एक प्लेटफॉर्म जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

यहां मिलेगी जॉब वेकैंसी की जानकारी

इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों के द्वारा जॉब वेकैंसी की जानकारी दी जाएगी जहां युवा आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि Public Authority of Manpower (PAM) “Fakhrana” प्लेटफॉर्म का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसकी मदद से यह सारी सुविधा मिलेगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।