अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के खिलाफ जांच जारी

ओमान में अवैध रूप से रहने वाले लोगों के खिलाफ जांच प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया है कि ऐसे कई कर्मचारियों की जानकारी मिलती है जो अवैध तरीके से ओमान में रह रहे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाता है।

Al Dakhiliyah Governorate में जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रम मंत्रालय ने Al Dakhiliyah Governorate के कई इलाकों के घरों में छापेमारी की है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे कई लोगों का पता चला है जो अवैध रूप से रह रहे हैं और अवैध रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को पकड़ना आवश्यक है जिसके लिए छापेमारी की गई है।

श्रम कानून का उल्लंघन कानूनी रूप से अपराध है जिसके लिए सजा तय हैं। मंत्रालय ने कहा लेबर General Directorate की Joint Inspection Team ने Al-Dakhiliyah ⁦Municipality‬⁩ के साथ मिलकर Nizwa के कई घरों में छापेमारी की है।

इस छापेमारी के दौरान कई प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है। इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।