वीजा शुल्क वापसी की मांग

बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने श्रम भर्ती वीजा ले लिया है। लेकिन अब उन्हें यह परेशानी हो रही है कि वीजा के लिए उन्होंने सारे शुल्क दे दिए हैं। पर कोरोना के कारण काम बंद है और वह शुल्क वापसी की मांग कर रहे हैं।

श्रम भर्ती वीजा शुल्क हो जाएगा रिकवर

सऊदी मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने श्रम भर्ती वीजा शुल्क को रिकवर करने के बारे में अपनी जानकारी साँझा की है। मंत्रालय ने उन स्थितियों के बारे में जानकारी दी है जिस दौरान आपका यह शुल्क वापस मिल सकता है।

अपने आप होगा भुगतान अगर नहीं हुआ तो यहाँ करें संपर्क

अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए मंत्रालय ने बताया है कि अगर श्रम भर्ती वीजा शुल्क किसी भी कारणवश कैंसिल हो जाता है, expire हो जाता है या इसका उपयोग नहीं किया गया होता है तो यह शुल्क अपने आप आपके उस अकाउंट में चला जाता है जिस अकाउंट से वीजा के लिए
भुगतान किया गया होता है।

अगर यह शुल्क आपके अकाउंट में नहीं गया है तो आपको वित्त मंत्रालय के नंबर 19990 पर संपर्क करना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।