भारत में लॉन्च हुआ नया Primebook लैपटॉप

अगर आप लैपटॉप लेने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप आसानी से कम कीमत वाला लैपटॉप खरीद सकते हैं। दरअसल, भारत में Primebook लैपटॉप को लॉन्च कर दिया गया है जिसकी कीमत बेहद ही कम है। ऐसे में लैपटॉप खरीदने का विचार कर रहे लोगों के पास सुनहरा अवसर है। यह ब्रांड न्यू लॉन्च्ड लैपटॉप आप आसानी से अपना बना सकते हैं।

क्या है लैपटॉप की खासियत और कीमत?

इस लैपटॉप को आप जल्द ही खरीद पाएंगे। 11 मार्च 2023 से इसकी बिक्री शुरू कर दी जाएगी। यह एक 4G पॉवर्ड वायरलेस लैपटॉप है जो ब्रांड प्रॉपर्टी एंड्रॉइड 11 बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो एजुकेशन और लर्निंग सेक्टर में काम करते हैं। यह 64 GB स्टोरेज के साथ 200GB एक्सपैंडेबल स्टोरेज के साथ MediaTek MT8788 प्रोसेसर से लैस है।

वहीं अगर कीमत की बात करें तो यह बेहद ही सस्ता है। इसकी कीमत 16,990 रुपये रखी गई है। Flipkart जैसी वेबसाइट पर इसे आप डिस्काउंट के साथ 14,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे आप 12 हज़ार तक की कम कीमत में भी खरीद सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>