सस्ता आईफोन लेने दुबई पहुंच रहे हैं लोग

अगर आप iPhone 14 Pro खरीदना चाहते हैं तो काफी सस्ते में इसे खरीद सकते हैं। हाल ही में लॉन्च हुए चारों मॉडल iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max बेहद सस्ते में मिल जायेंगे।

भारत में अभी फिलहाल आधे दाम में आईफोन 13 और 12 मिल रहा है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

दुबई पहुंचे आईफोन लेने

मिली जानकारी के अनुसार, लेटेस्ट iPhone 14 Dubai में काफी सस्ते में मिल रहा है। एप्पल प्रेमी भारतीय Dheeraj Palliyil पर लेटेस्ट आईफोन लेने का इस कदर भूत सवार हुआ कि वह इसे लेने के लिए दुबई पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि वह भारत के पहले ऐसे व्यक्ति बनना चाहते थे जिसने लेटेस्ट आईफोन खरीदा है इसी ख्वाइश में उन्होंने दुबई जाकर iPhone 14 Pro 512GB model खरीदा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की मदद से इस बात की जानकारी भी दी है।

उन्होंने बताया कि वह हर बार आईफोन का नया वर्जन लेने के लिए दुबई जरूर जाते हैं। Palliyil के अलावा और भी कई लोग हैं जो केवल आईफोन खरीदने के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं।

आइए जानते हैं कि उन्हें कितना में मिला लेटेस्ट आईफोन?

वैसे तो भारत में इसकी कीमत 1,59,900 रुपया है। लेकिन दुबई में इससे काफी कम कीमत में मिल रहा है।

https://www.instagram.com/p/CikAQ9IBhjK/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

Palliyil को यह iPhone model 5,949 AED, में मिला यानी कि Rs 1,29,000 में मिला। लेकिन यात्रा में उन्हें Rs 40,000 खर्च करना पड़ा था। यानी कि कुल मिलाकर उन्हें भारत के मॉडल से 10 हजार रुपए अधिक लगा।