Hyundai Creta 2024: हुंडई इंडिया कंपनी ने भारत के अंदर अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूयवी यानी कि क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है। कंपनी ने गाड़ी की लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है।

2024 Hyundai Creta

Hyundai Creta 2024: 16 जनवरी 2024 भारत में लांच होगी

16 जनवरी 2024 को ये गाड़ी भारत में लांच होगी, क्रेटा के फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी की तरफ से अपडेटेड एक्सटीरियर डिजाइन और अपडेटेड इंटीरियर मिलेगा, कई नए ढेर सारे फीचर को भी ऐड किया जाएगा और गाड़ी में नया टर्बो पैट्रोल इंजन ऑफर किए जाने की उम्मीद है।

Hyundai Creta Facelift

लेवल-2 ADAS ऑफर किया जाएगा

2024 वाली नई हुंडई क्रेटा में सेफ्टी के अंदर लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी को ऑफर किया जा सकता है? भारत में ये गाड़ी लॉन्च होने के बाद किआ कंपनी की सेलटॉस, मारुति कंपनी की ग्रैंड विटारा, होंडा कंपनी की एलीवेट और टोयोटा कंपनी की हाई राइडर को कड़ी टक्कर देगी।