Realme 12 Pro Series: रियलमी कंपनी अपनी 12 प्रो सीरीज को लॉन्च करने के लिए तैयार है और अब कंपनी ने ऑफीशियली बता दिया है कि कब ये सीरीज लॉन्च होगी। 29 जनवरी 2024 को इस सीरीज के 2 नए स्मार्टफोन ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे।

Realme 12 Pro Series: 3X पेरिस्कोप टेली फोटो लेंस दिया जाएगा

इस सीरीज के दो स्मार्टफोन का नाम 12 प्रो 5G और 12 प्रो प्लस 5G होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सेल का 3X पेरिस्कोप टेली फोटो लेंस दिया जाएगा, 12 प्रो 5G फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट दिया जाएगा और दोनों ही फोन में 5000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Realme 12 Pro Series

कीमत ₹25,000 से शुरू?

रिपोर्ट से ऐसा पता चला है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत ₹25,000 से शुरू हो सकती है? रियलमी 12 प्रो 5G की 3 वेरिएंट में ऑफर किया जाएगा, पहला 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, दूसरा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तीसरा, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज।

12 प्रो प्लस में दो वेरिएंट मिलेंगे

इस सीरीज का जो दूसरा स्मार्टफोन रियलमी 12 प्रो प्लस में दो वेरिएंट ऑफर किए जाने की उम्मीद है, जिसमें पहला 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट होगा और दूसरा 8GB राम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट होगा। इन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में माइनर फर्क हो सकता है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.