कम कीमत में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन

Lava Blaze 5G पर कई तरह के ऑफर का लाभ दिया जा रहा है जिसका फायदा उठाकर कम कीमत नया स्मार्टफोन खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन पर बैंक ऑफर सहित एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा है। तो अगर पुराना फोन बदल कर नया फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि एक्सचेंज ऑफर पर भारी रकम की बचत की जा सकती है।

क्या है इस Lava Blaze 5G की खासियत?

Lava Blaze 5G में 90 हर्ट्ज वाला 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6 जीबी तक की रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। यह फोन ऑक्टा-कोर 2.2GHz MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है जिसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

क्या है इसपर ऑफर्स?

इस स्मार्टफोन पर Citibank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का और HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 573 रुपये की ईएमआई पर भी इसे खरीदा जा सकता है।

एक्सचेंज ऑफर में इसपर 11,200 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। लेकिन आपका पुराना फोन अच्छी हालत में होना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>