Lava की तरफ से दिया जा रहा है एक खास ऑफर
आज, 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के खास मौके पर Lava की तरफ से एक खास ऑफर दिया जा रहा है। दरअसल, Lava Probuds 21 पर 26 जनवरी 2023 के खास मौके पर यह Republic Day offer के तहत छूट दिया जा रहा है। इसे खरीदने के लिए आपको केवल 26 रुपया ही देना होगा। यानी कि Lava Probuds 21 आपको बहुत कम कीमत में मिल जायेगा। आइए जानते हैं इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं और क्या हैं Lava Probuds 21 के फीचर्स।
क्या है ऑफर की डिटेल?
Lava Probuds 21 को अमेजन से मात्र 26 रुपए में खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक अमेजन के अलावा इसे लावा के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदता है तो उसे भी 26 रुपए में ही दिया जाएगा। ऑर्डर करते समय आपको PROBUDS26 का इस्तेमाल करना होगा। आज दोपहर 12 बजे से इस सेल की शुरुवात हो चुकी है।
क्या हैं इसके फीचर्स?
प्रत्येक बड्स में 60mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस में 500mAh की बैटरी दी गई है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hzसे 20,000Hz है। 51 ग्राम वाले प्रत्येक बड्स में टच कंट्रोल भी दिया गया है। प्रत्येक बड्स में 9 घंटे के बैकअप का दावा किया जा रहा है।
http://gulfhindicom.in9.cdn-alpha.com/lava-republic-day-sale-offer/