नए स्मार्टफोन पर सेल, बेहद कम है कीमत

Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन अब सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को भारत में फरवरी में लॉन्च किया गया था। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इसे खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन ग्लास व्हाइट, ग्लास ग्रीन और ग्लास लैवेंडर, यानि कि तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत भी बेहद कम है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन की खासियत?

इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के सात 6.5-इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसमें इसमें 4 जीबी रैम दिया गया है। फोन में 3GB वर्चुअल रैम भी दिया गया है। इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11ac आदि को सपोर्ट करता है।

क्या है इसकी कीमत?

इस स्मार्टफोन को आप ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह लावा इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>