Lava Yuva 3 launched: लावा कंपनी ने ऑफीशियली भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम लावा युवा 3 (Lava Yuva 3) है। इस फोन को भारत में बजट सेगमेंट के अंदर लॉन्च किया गया है। यह फोन 2 वेरिएंट में अवेलेबल होगा।

Lava Yuva 3 launched: कीमत ₹6,799 से शुरू है

इसकी कीमत भारत में 6,799 रूपये से शुरू है। इस स्मार्टफोन का जो 4GB और 64GB स्टोरेज वाला पहला वेरिएंट है, उसकी कीमत ₹6,799 से शुरू है। इसके साथ ही जो 4GB और 128GB स्टोरेज वाला दूसरा वेरिएंट है। उसकी कीमत ₹7,299 से शुरू है।

Lava Yuva 3
Lava Yuva 3 Eclipse Black Color

ऑनलाइन 7 फरवरी से खरीदें

इस स्मार्टफोन को आप 7 फरवरी को अमेजॉन (Amazon India) से खरीद सकते हैं और इसके साथ ही ऑफिशल वेबसाइट के थ्रू भी खरीद पाएंगे और जो कंपनी के भारत में रिटेल स्टोर का नेटवर्क है, वहां से आप इसको 10 फरवरी से खरीद पाएंगे।

13MP ट्रिपल AI कैमरा मिलेगा

फोन में 9Hz की डिस्प्ले, यूनिसौक T606 प्रोसेसर और 6.5 इंच की एचडी प्लस पंच होल डिस्पले दी गई है। 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल AI कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 5,000 mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18 वॉट की चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।