Lava Yuva 4 Pro: बजट सेगमेंट के अंदर भारत में लावा कंपनी धीरे-धीरे अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है और अब कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए अपने नए फोन युवा 4 प्रो को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, लॉन्च से पहले इसका डिजाइन सामने आ गया है।

Lava Yuva 4 Pro: कीमत ₹10,000 से ऊपर होने की उम्मीद?

लॉन्च से पहले जो फोटो सामने आई है, उनसे यह जाहिर हो रहा है कि इसमें सर्कुलर कैमरा सेटअप ऑफर किया जाएगा, जैसा लावा ब्लेज़ 2 5G (Lava Blaze 2) में दिया गया था। इस 5G फोन की कीमत भारत में ₹10,000 से ऊपर होने की उम्मीद है।

Lava Yuva 4 Pro design
Lava Yuva 4 Pro: 91Mobiles.Com

डाइमेंसिटी 6080 दिया जा सकता है?

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अपकमिंग 5G फोन में मीडियाटेक कंपनी का डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दिया जा सकता है? और फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, इसके साथ ही इसमें ब्लू कलर का ऑप्शन ऑफर किया जाएगा।

5,000 mAh की बैटरी ऑफर की जाएगी

इस फोन में कम से कम 6GB रैम तो ऑफर की ही जाएगी और जो इसका सेकेंडरी कैमरा होगा वह 2 मेगापिक्सल का होगा और सेल्फी के लिए इस 5G फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा और फोन में 5,000 mAh की बैटरी भी ऑफर की जाएगी।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.