लेबनान में हालात बहुत खराब हो गए हैं। इजराइल के लगातार हमलों की वजह से हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और घायल हुए हैं। हाल ही में हुए हमलों ने एक बार फिर डर का माहौल पैदा कर दिया है, जबकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम (ceasefire) की बात चल रही थी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब तक के नुकसान का पूरा हिसाब जारी कर दिया है।

लेबनान में अब तक कुल कितने लोग मारे गए हैं?

लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) और स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से 27 अप्रैल 2026 के बीच इजराइल के हमलों में भारी नुकसान हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक:

  • कुल मौतें: 2,521 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
  • घायल: 7,804 लोग जख्मी हुए हैं।
  • महिलाओं की मौत: कुल मृतकों में 277 महिलाएं शामिल हैं।
  • बच्चों की मौत: 177 बच्चों की जान गई है।
  • मेडिक्स: इलाज करने वाले 100 स्वास्थ्य कर्मियों की भी मौत हुई है।

हालिया हमलों में क्या हुआ और किसे नुकसान पहुंचा?

27 अप्रैल 2026 का दिन लेबनान के लिए बहुत भारी रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार को हुए इजरायली हमलों में 14 लोग मारे गए। यह युद्धविराम शुरू होने के बाद का सबसे खौफनाक दिन था। इन मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी थे, जबकि 37 अन्य लोग घायल हुए। इससे पहले 26 अप्रैल को भी 13 लोगों की मौत की खबर आई थी।

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच क्या चल रहा है?

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 16 अप्रैल से ceasefire लागू था, जिसे बाद में तीन हफ्ते और बढ़ाया गया। लेकिन दोनों तरफ से इसका उल्लंघन हो रहा है।

  • इजराइल का दावा: इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह ceasefire तोड़ रहा है, इसलिए उन्होंने रॉकेट लॉन्चर और हथियार डिपो को निशाना बनाया। उन्होंने लोगों को उत्तरी और पश्चिमी कस्बों से खाली करने की सलाह दी है।
  • हिजबुल्लाह का हमला: हिजबुल्लाह ने भी इजरायली सैनिकों और रेस्क्यू फोर्स पर हमला किया। इजराइल ने बताया कि इस हमले में उनका एक सैनिक मारा गया और छह घायल हुए।
  • ड्रोन हमले: इजराइल ने तीन ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.