LG QNED 83 Series Launched: एलजी (LG) कंपनी ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाली स्मार्ट टीवी सीरीज को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी सीरीज के अंदर 120 हर्ट्ज की फास्ट रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले को ऑफर किया है।

LG QNED 83 Series Launched: क्वांटम डॉट और नैनो सेल टेक्नोलॉजी

यह स्मार्ट टीवी 2 साइज में अवेलेबल है। पहला 55-इंच और दूसरा 65-इंच। इन नई एलइडी टीवी में क्वांटम डॉट और नैनो सेल टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड किया गया है, जिसे QNED कहा जाता है। इनमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस भी दिया गया है।

LG QNED 83 Series Launched

कीमत ₹1,15,990 रुपए से शुरू है

इस सीरीज का जो 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी है, उसकी कीमत भारत में ₹1,15,990 रुपए से शुरू है और जो दूसरा 65 इंच वाला टीवी है, उसकी कीमत 2,19,990 रुपए से शुरू है। अभी इन 4K स्मार्ट टीवी को आप कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट से ही खरीद सकते हैं।