LG ने लॉन्च किया नया 97 इंच स्क्रीन साइज वाला Smart TV, एआई ओएलईडी सहित कई बेहतरीन खूबियों से लैस

Satyam Kumari16 May 20241 min read0 viewsIndia

एलजी ने अपना नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है

एलजी कंपनी के द्वारा एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया गया है जो की कई शानदार फीचर से लैस है। साथ ही LG QNED MiniLED AI TV और QLED टीवी में नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे इस स्मार्ट टीवी के लिए ग्राहक उत्साहित हैं। इसमें कंपनी के द्वारा एआई ओएलईडी फीचर दिया गया है जो कि इसे बाकी स्मार्ट टीवी से अलग बनाता है। यह स्मार्ट टीवी घर की लाइटिंग के हिसाब से काम करता है। आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या हैं LG QNED MiniLED AI TV और QLED टीवी के स्पेसिफिकेशन?

इस स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह पावर पैक्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस है। यह दुनिया का सबसे बड़ा 97 इंच टीवी है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश डॉल्बी विजन गेमिंग 4k गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं। टीवी के साथ एक स्पीकर भी दिया गया है। टीवी ओपन करने के साथ ही स्पीकर भी अपने आप ओपन हो जाएगा।

क्या होगी इस स्मार्ट टीवी की कीमत?

इन स्मार्ट टीवी की कीमत की बात करें तो G4 – 2,39,990 रुपये, OLED97G4- 20,49,990 रुपये,LG OLED evo c4 – 1,19,990 रुपये, LG OLED B4 AI – 1,69,9990 रुपये और LG QNED AI TV – 1,19,990 रुपये है।

Share:

Comments

Leave a comment