LIC ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सेवा

अपने पॉलिसी धारकों के लिए Life Insurance Corporation of India (LIC) नई सुविधा लेकर आया है। ग्राहकों के लिए “WhatsApp Services.” की सुविधा लॉन्च किया गया है। ग्राहक mobile number 8976862090 पर “Hi” का मैसेज लिखकर कई सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। घर बैठे ग्राहक आसानी से इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

LIC WhatsApp services की लिस्ट इस प्रकार है।

Premium due

Bonus information

Policy status

Loan eligibility quotation

Loan repayment quotation

Loan interest due

Premium paid certificate

ULIP -Statement of Units

LIC Services Links

Opt in/Opt out Services

End Conversation

LIC WhatsApp services को कैसे एक्टिवेट करें?

एलआईसी ने अपने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि धाताधारक को LIC Portal पर अपना नंबर रजिस्टर करना होगा। mobile no. 8976862090 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

LIC online services के लिए कैसे करना है पंजीकरण?

इसके लिए पहले कुछ कागजात को साथ रखना होगा, जैसे कि पॉलिसी नंबर, पुलिस की Instalment premiums और पासपोर्ट या पैन कार्ड का स्कैन कॉपी, जिसका साइज 100 KB से कम होना चाहिए।

सबसे पहले www.licindia.in पर जाना होगा फिर “Customer Portal” option पर जाना होगा। अगर पहले से रजिस्टर नहीं किया है तो “New user” पर क्लिक करें। अपना user ID और password सिलेक्ट करके सबमिट कर दें। अब नए यूजर आईडी से लॉगिन करें और “Basic Services” के नीचे “Add Policy” पर क्लिक करें। बाकी पॉलिसी को भरें और बाकी बेसिक डिटेल जैसे फोन नम्बर, बर्थ डे आदि भरें।