सऊदी में रमजान के महीने में नागरिकों की सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्थान पर जांच शुरू कर दी गई है। Ministry of Tourism ने मक्का और मदीना के 79 hospitality facilities पर पेनाल्टी लगाई है। इन सभी प्रतिष्ठानों पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

रमजान की पहले दो सप्ताह में ही नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप

रमजान के पहले सप्ताह में ही मक्का के 58 hospitality facilities और मदीना के 21 प्रतिष्ठानों पर SR 500,000 की पेनल्टी लगाई गई है। टूरिज्म के नियम कानून से संबंधित नियमों का अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसपर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

बिना लाइसेंस के कर रहे थे काम

अधिकारियों ने बताया कि यह सारे आरोपी बिना लाइसेंस के ही काम कर रहे थे। प्रतिष्ठान के संचालन के लिए उनके पास पर्याप्त लाइसेंस होना जरूरी है। उल्लंघन करने वाले आरोपी पर पेनाल्टी के तौर पर SR1 million का जुर्माना लगाया जाएगा। टूरिज्म या किसी भी तरह की सुविधा प्रदान कर रहे लोगों के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>